गंगापार, अप्रैल 28 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ा गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार में वैवाहिक माहौल था। मां की बड़ी बेटी की शादी में परिजन ही नहीं वरन समूचे गांव में खुशी थी। पति की मौत के बाद रामकली ने पाई पाई जोड़कर और ग्रामीणों से सहायता लेकर बिटिया खुशबू के हाथ पीले करने की पूरी तैयारी की थी। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे जब हर कोई बारात के आने की प्रतीक्षा कर रहा था कि अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। छप्पर में लगी आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते सबकुछ जल गया।गाढ़ा गांव की रहने वाली रामकली दो बेटियों और एक बेटे की मां है। वर्षों पूर्व पति की मौत हो जाने के कारण उसने मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण किया। बड़ी बेटी जब शादी लायक हुई तो रामकली को उसके हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी। रामकली न...