प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- कुंडा। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिहरियापुर गांव निवासी कुंवर बहादुर का 16 वर्षीय बेटा अवधेश कुमार गांव से आई बारात में शामिल होने कुंडा के जमेठी गांव आया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह अपने चाचा बच्चन के साथ खाना खाकर जैसे ही बाइक से जाने लगा। कुछ युवक पहुंचे और गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। उसका चाचा ने अवधेश का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.