गोरखपुर, फरवरी 23 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के टोला गायघाट में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय जितेन्द्र कुमार की डंपर से कुचलने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जितेन्द्र अपने मित्र की बारात में आया था। मृतक के पिता सुरेन्द्र भारती निवासी इलाहीबाग हरिजन बस्ती, थाना तिवारीपुर ने तहरीर देकर चालक व संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात करीब ढाई बजे जितेन्द्र बारात के दौरान बाहर लघुशंका करने गया था। तभी पीएनसी कंपनी का डंपर तेज रफ्तार से पहुंचा और उसे कुचल दिया। मौके पर जितेन्द्र की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शादी समारोह को देखते हुए भारी वाहन न चलाने की चेतावनी दी गई थी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.