संवाददाता, अप्रैल 13 -- कानपुर के बिल्हौर के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को निकाह का कार्यक्रम अखाड़े का मैदान बन गया। एक गांव के पीडब्लयूडी विभाग कर्मी की दो बेटियों का एक साथ निकाह हुआ। एक बारात के कुछ लोग खाना झोले में भरने लगे तो जनातियों से विवाद होने लगा। मारपीट में दूल्हे के पिता को किसी के पटक देने पर दूल्हा उत्तेजित हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। जमकर लात-घूंसे चले। हालांकि बाद में दोनों बेटियों की निकाह की रस्म होने के बाद विदाई हुई। वहीं, तीन तलाक की चर्चाएं भी होती रहीं, जिसे पीड़ित पिता और एसीपी बिल्हौर ने गलत बताया है।झोले में खाना भरने को लेकर बवाल पीडब्ल्यूडी विभाग कर्मी के मुताबिक उसकी दो बेटियों की शादी शनिवार को एक गेस्ट हाउस से थी। बड़ी बेटी की बारात पूरा के पास एक गांव से आई थी। छोटी बेटी की बारात कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.