जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, संवाददाता। एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित मिनी पंजाब होटल के पास शुक्रवार दोपहर तीन युवकों ने बारातियों से भरी एक कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान कार में मौजूद महिलाओं को भी पीटा। बताया जा रहा कि बारातियों को लेकर बस जा रही थी, उसमें चढ़ने को युवकों ने रोका। नहीं रुकने पर पीछे आ रही कार पर हमला कर दिया। मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से तोड़फोड़ कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो युवक मौके से भागने में सफल रहे। पकड़ाए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मानगो के चेपापुल से एक बारात धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी। मिनी पंजाब के पास बारातियों से भरी बस में तीन युवकों ने चढ़ने का प्रयास किया। बस में मौजूद बारातियों ने बस में चढ़न...