श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। लक्ष्मणनगर-गिलौला मार्ग पर ग्राम खैराकलां के निकट गुरुवार रात एक बोलेरो वाहन पलट गई। इससे वाहन में सवार सात बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला सीएचसी से सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गिलौला निवासी छोटकन्ने के पुत्र का विवाह गुरुवार को था। इसके लिए बोलेरो से बरात सिरसिया गई थी। बरात से कुछ बरातियों ने वापस जाने के लिए कहा तो छोटकन्ने से एक बोलेरो से सात लोगों को वापस भेज दिया। गिलौला-लक्षमणनगर मार्ग पर ग्राम खैराकलां के निकट आंधी से एक बांस की कोठी सड़क पर गिर गई थी। इसी दौरान बोलेरो वहां पहुंची और बांस के कोठी से उलझते हुए सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार गिलौला निवासी बालक राम (60), मदन लोनिया (55), राम अक्षैबर (35), सतीश यादव (45), शिवदयाल (35), ओमप्रकाश (30) व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.