बारातियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, छह घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- जहानाबाद। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बरातियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल बरेली के सीबीगंज के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरिया नदी के पुल पर सोमवार रात आठ बजे हुआ।
घायलों की पहचान बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के कस्बे से लड़के पक्ष के लोग विवाह समारोह में पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बे में स्थित मोहल्ला सराय में आए थे। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद बस वापस बरेली जा रही थी। जैसे ही बस अप्सरिया पुल पर पहुंची। तभी चालक बस पर से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.