बारातियों से भरी बस विद्युत पोल से टकराई, पांच घायल
जौनपुर, मई 13 -- शाहगंज (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के समीप मंगलवार देर रात बरातियों से भरी बस विद्युत पोल से टकरा गयी। जिसके चलते बस में बैठे पांच बाराती मामूली रूप में घायल हो गए। बगल में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरहम पट्टी करा छोड़ दिया गया। सुरीस गांव निवासी कोटेदार राज कुमार चौधरी की बहन की शादी थी। बारात चंदौली जनपद के सकलडीहा से आया था। बस को गांव के बाहर बरदहिया बाजार के समीप सड़क पर साइड में लगाने के दौरान विद्युत पोल से टकरा गया। आनन फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कराया गया। वहीं पोल व बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.