चित्रकूट, मई 6 -- सीतापुर। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सतना मुख्य मार्ग पर बगदरा घाटी में बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस अचानक कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाराती गंभीर रुप से घायल हुए है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल में दाखिल कराया गया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के कुई करौंदी गांव से मंगलवार को बारात एमपी के रीवा गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बारात बुधवार को बस से वापस लौट रही थी। बुधवार की शाम बगदरा घाटी पहुंचने पर ढ़लान में अचानक कमानी टूटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 23 बराती सवार थे। हादसे की सूचना पर मझगवां व चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.