हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के एक गेस्ट हाउस में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान बारातियों में जमकर जूतम-पैजार हो गई। इससे कार्यक्रम स्थल में भगदड़ सी मच गई। नशे की हालत में डीजे में मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद में खूब उठा-पटक हुई। जमकर कुर्सियां और पत्थर भी चले। जिससे एक बाहरी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रात में ही प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया था। मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। सदर कोतवाली के अमिरता गांव से कल एक बारात अमन शहीद के पूजा गेस्ट हाउस में आई हुई थी। बारात जब बैंडबाजे के साथ गेस्ट हाउस पहुंची तो यहां बारातियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ज्यादातर लोग नशे की हालत में थे। जिन्होंने एक-दूसरे क...