गिरडीह, अप्रैल 27 -- बिरनी, प्रतिनिधि। एक विवाह समारोह के दौरान रिजर्व सवारी वाहन और बारातियों से भरी बस वालों के बीच हुए विवाद हो गया और यह मामला बिरनी थाना पहुंच गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बिरनी थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गाली-गलौज, छेड़छाड़, मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। मंझिलाडीह निवासी मथुरा सिंह की पत्नी मुंद्रिका देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 24 अप्रैल की सुबह वे अपने परिवार के साथ सोनापहाड़ी मंदिर पूजा-अर्चना के लिए रिजर्व सवारी वाहन से गई थी। पूजा के बाद लौटने के दौरान शाम करीब चार बजे सरिया फाटक बंद होने के कारण उनकी गाड़ी खड़ी हो गई। यह भी पढ़ें- भगवानपुर के घोसिया गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट में दस घायल इसी दौरान एक बस जिसमें बाराती सवार थे बगल में आकर रुकी। आरोप है कि बस में सवार कुछ लोग शराब के नश...