मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। बागोवाली बाईपास पर बारातियों ने दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कारों की छतों पर चढ़कर जमकर हुड़दंग मचाया। सड़क के बीचोबीच आतिशबाजी के साथ युवाओं ने खूब नोट भी उड़ाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ नई मंडी का कहना है कि कार के नंबरों की जानकारी मिल गई है , संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली के रथेड़ी गांव के प्रधान इकराम की भतीजी की बारात गत 18 अप्रैल की रात्रि को देवबंद से दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित रॉयल फार्म हाउस में आई थी। बारात के काफिले में शामिल बारातियों ने गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर जमकर आतिशबाजी की। यही नहीं इन हुड़दंगी बारातियों द्वारा जमकर नोटों की बरसात भी की गई। हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यही नहीं रूक-रूक कर जाम लगता रहा। क...