बारातियों के हमले में घायल अधेड़ की गई जान
गाजीपुर, मई 21 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा क्षेत्र में साइड मांगने पर बरातियों ने पुरानीगंज निवासी 55 वर्षीय विनोद राय को मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज मऊ में चल रहा था जहां मंगलवार की देर रात को विनोद राय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि बीते गुरुवार की देर रात पुरानीगंज स्थित मां चंडी होटल में एक बरात आ रही थी। इसी दौरान पुरानीगंज निवासी विनोद राय अपने भतीजे के साथ वाराणसी से दवा लेकर कार से आ रहे थे। रास्ते में नशे में धुत बाराती डांस कर रहे थे। विनोद राय ने अपनी वाहन को आगे निकलने के लिए बारातियों से रास्ता मांगा जिस पर नशे में धुत बारातियों ने उन पर हमला बोल दिया। हल्ला सुनकर बगल में सो रहे रामविलास राय बीच बचाव करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.