बदायूं, मार्च 13 -- बिनावर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बुधपुरा निवासी राजीव पुत्र सत्यपाल ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार को विजपाल की बेटी की बारात थाना बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मपुर से आई थी। बारात के स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिससे बरात में भगदड़ मच गई। राजीव ने बताया कि वह भी विवाद को रोकने के लिए बीच में आया, लेकिन तभी घर वाले और बाराती उसे भी पीटने लगे। इस दौरान उसका भाई संजय भी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया।मौके पर सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल दोनों भाइयों को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा जारी है।प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.