कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। जिला मुख्यालय के भक्तन का पुरवा गांव में 14 मार्च को बारातियों ने खाना खाते समय जमकर उत्पात किया था। खाना खिला रहे पिता-पुत्र को मामूली बात पर जमकर पीट दिया था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था। पीड़ित ने एडीजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर इस मामले में पुलिस ने बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पश्चिमशरीरा कोतवाली के चकिया मजरा पुनवार निवासी सोहन लाल ने बताया कि 14 मार्च को पड़ोसी की बेटी की शादी थी। द्वारपूजा के बाद वह अपने बेटे पुजारी के साथ बारातियों को खाना खिला रहा था। इसी बीच नशे में धुत बारातियों ने बिना किसी कारण के ही गाली-गलौज शुरू कर दिया। किसी तरह समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। विरोध किया तो बाराती हमलावर हो गए। गांव के अनिल व सोनू ने समझाने के बजाय बारातियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.