गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर (मरदह)। बारातियों से भरी बस शुक्रवार की रात को बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास फोरलेन के डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। बस में सवार बाराती चोटिल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। नोनहरा थाना के चौरा बोझ गांव निवासी बबलू राजभर की बारात बिरनो थाना के नसरतपुर नई बस्ती गांव में शुक्रवार की रात को जा रही थी। बारातियों से भरी मीनी बस का चालक अनियन्त्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गया। जिससे कई बारातियों के चोटिल होने से मौके पर अफरातफरी मच गयी। हादसे में बस सवार हीरा राजभर, बाबूलाल राजभर, फूलदेव ,जनार्दन ,राजनाथ को चोटे आयी है। यह भी पढ़ें- कार पलटने से बाराती जा रहे युवक की मौत, तीन घायल हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बाराती दूसरे वाहनों से किसी प्...