मुंगेर, अप्रैल 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की सुबह हवेली खड़गपुर झील पथ पर हवेली खड़गपुर झील घूमने जा रहे बारातियों की कार पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसपर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के शाहकुण्ड थाना क्षेत्र के कपसौना गांव से कार सवार पांच व्यक्ति खैरा गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे। सुबह के समय सभी दोस्त कार से हवेली खड़गपुर झील घूमने जा रहे थे। तभी झील पथ पर चालक के झपकी आने की वजह से वह वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार सीधे पुलिया से जा टकराई। यह भी पढ़ें- हवेली खड़गपुर झील घूमने जा रहे बारातियों की कार पुल से टकराई, दो की हालत नाजुक कार में सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार दुर्घट...