मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- शाहपुर कस्बे में बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास बुधवार दोपहर एक बजे बारातियों की कार और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाराती की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कार में सवार अन्य घायलों को मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।बुढ़ाना के गांव भसाना से एक बारात तिस्सा जौली के लिए रवाना हुई थी, जिसमें गांव के तराबुद्दीन पुत्र मेहरदीन कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ जा रहा था। जब वह शाहपुर के सोरम गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार अहसान, असलम, शाकिब, तराबुद्दीन गंभीर घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। जबकि डीसीएम चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.