बारातियों की आतिशबाजी से मचान में लगी भीषण आग, पुआल जलकर राख
हजारीबाग, अप्रैल 21 -- चौपारण प्रतिनिधि। डेबो पंचायत के नवादा गांव में सोमवार की रात खुशियों का जश्न एक परिवार के लिए मुसीबत लेकर आया। बारात में बारातियों द्वारा की गई आतिशबाजी की एक चिंगारी ने किसान के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे साल भर का संचित पुआल और चारा जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2 बजे बिहार से बारात नवादा, डेबो आई थी। बारात के स्वागत के दौरान बाराती जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी बीच पटाखों की एक चिंगारी गांव के ही देवधारी यादव के मचान पर जा गिरी। यह भी पढ़ें- मुंगेर में भीषण आग, पांच घर जलकर राख शुरुआत में मचान से धुआं निकलता देख बारातियों ने इसे सामान्य समझा और जश्न मनाते हुए आगे बढ़ गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आंखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.