बारातियों, घरातियों से मारपीट, तोड़फोड़ में 12 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- कुंडा, संवाददाता। बारात के दौरान गांव के कुछ लोग रंजिश में लाइट बंद करके घरातियों-बरातियों को जमकर पीटा। डीजे में तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाघराय थाना क्षेत्र के नचनियन का पुरवा कोर्रही गांव निवासी सोनी देवी पत्नी मंगेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 17 मई की रात उसके ननद प्रियंका की शादी थी। पूरा परिवार शादी में तिलक कार्यक्रम में व्यस्त रहा। रात करीब 11 बजे रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग लाठी डंडा, कुल्हाड़ी, सरिया लेकर पहुंचे और शादी की लाइट को जानबूझ कर बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े गालियां देते हुए घरातियों, बरातियों को पीटने लगे। जिससे उसके साथ ही अमित गौतम, सोहन गौतम, रंजीत गौतम, रोशन गौतम, आकाश गौतम समेत कई लोग घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.