हमीरपुर, अप्रैल 12 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत धुंधपुर की बारातशाला में ग्राम प्रधान के चहेतों ने कब्जा करके मवेशी बांधने लगे हैं। अंदर के कमरों में जलाऊ लकड़ी भर दी है। गांव में आने वाली बारातों को लोग निजी जगहों पर ठहराने को मजबूर है। गांव के एक युवक ने बारातशाला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। ग्राम प्रधान और सचिव को मालूम नहीं की बारातशाला में कब्जा है। चंद्रावल नदी किनारे बसी ग्राम पंचायत धुंधपुर में बारातशाला का निर्माण वर्ष 2019-20 में कराया गया था। इस बारातशाला में ग्राम प्रधान के चहेतों ने कब्जा करके मवेशी बांधने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कमरों में जलाऊ लकड़ी के साथ भूसा-आदि भर रखा है। बारातशाला में प्रधान के चहेतों का कब्जा होने से ...