शामली, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव बधेव निवासी एक युवक ने शादी समारोह में घुस कुछ युवकों पर मारपीट करने तथा बारातघर में आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुुए थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर दी है। गांव बधेव निवासी आकाश पुत्र महक सिंह ने दी तहरीर में बताया कि गत 15 फरवरी की रात्रि शहर के माजरा रोड स्थित वेदांश पैलेसे में बहन की शादी थी। इसी दौरान गांव के ही गौरव पुत्र रामफल व कमल पुत्र सतपाल बिना बुलाये शादी समारोह में घुस आये। जिन्होने भाई विक्रम व पिता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उक्त युवकों ने बारातघर में आग लगाने का भी प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.