मेरठ, मार्च 27 -- गुरुवार को राजकीय अवकाश में नगर निगम ने कंकरखेड़ा जोन में बकाया वसूली को लेकर सीलिंग की कार्रवाई की। एक बारात घर और नर्सिंग होम को सील करने पर तुरंत ही नगर निगम को 5.35 लाख से अधिक का भुगतान हो गया। उधर, पल्लवपुरम स्थित मिलांज मॉल के होटल को गुरुवार को 3.29 करोड़ बकाया होने पर पूरी तरह से सील कर दिया गया। इसी तरह जैन मसाला शिकंजी को 1.23 लाख रुपये बकाया होने पर सील किया गया। गुरुवार को नगर निगम के मुख्यालय और शास्त्रीनगर जोन में सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई। गृहकर पर आपत्तियों का समय आज तक बढ़ानगर निगम ने गृहकर बिलों को लेकर आपत्ति के समय को 27 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। गुरुवार को भी 700 से अधिक लोगों ने नगर निगम अधिकारियों के समक्ष बिलों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। वैसे गृहकर बिलों को लेकर साढ़े तीन हजार से अधिक आपत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.