बोकारो, मार्च 20 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। बिजली विभाग के उदासीनता के कारण जैनामोड़ विधुत अवर प्रमंडल से जुडे बाराडीह गांव 30 घंटे से अंधेरे में तब्दील है। ग्रामीणो ने बताया कि बुधवार को दोपहर में अचानक जर्जर बिजली के 11 हजार के तीन पोल टुटकर तार सहित जमीन में गिरा पड़ा है। लगलग 30 घंटे के बाद भी बिजली विभाग ने मरम्मती के दिशा में कोई पहल नही होने के कारण ग्रामीण काफी आक्रोशित है। कहा कि लगातार विभाग को सूचना देने के बाद भी पदाधिकारी ने मरम्मती की दिशा में अबतक पहल नही किया गया। अगर सकारात्मक पहल नही हुआ, तो बिजली को लेकर उपभोक्ता सड़क पर उतर कर सड़क जाम करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.