बांका, फरवरी 21 -- बांका, एक संवाददाता। चांदन प्रखंड क्षेत्र के बोड़ा सुईया पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बावजूद बलसारा मोड़ से बाराटांड़ गांव तक लगभग एक किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिल पाई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ती है। बीमार पड़ने पर मरीजों को खाट या मोटरसाइकिल के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पंचायत और प्रखंड स्तर पर आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.