गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से नेहरू स्टेडियम में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और संस्थान प्रमुख शमीम अब्बासी ने किया। टूर्नामेंट में ब्लॉक बाराचवर, रतनपुरा तथा सदर ब्लॉक मनिहारी से कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक बाराचवर की "नई उड़ान टीम" ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के दौरान मैच बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक बाराचवर की "नई उड़ान टीम" ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रतनपुरा ब्लॉक की "इंदिरा गांधी टीम" ने द्वितीय स्थान और मनिहारी ब्लॉक की "रानी लक्ष्मीबाई टीम" ने तृतीय स्थान हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.