गया, अप्रैल 6 -- बाराचट्टी प्रखंड के मंझौली, खैरात गंगवार, सखोवा और कुंडल गांव में बालू खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोमवार को इन गांवों के लोगों ने गया जी समाहरणालय पहुंचकर डीएम शशांक शुभांकर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंझौली बालू घाट पर 15 से 18 फीट तक गहराई में बालू की खुदाई की जा रही है। जो गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर बालू का उठाव हो रहा है, जिससे बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी रास्ते से बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों का रोजाना आना-जाना होता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर घटना भी हो चुकी है।अधिक खनन के कारण आसपास लगे पेड़-पौधों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई पेड़ों को काट दिया गया है, जबकि कई गहरे गड्ढों में गिरकर नष्ट हो गए हैं, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.