गया, मई 17 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड 71 माइल के समीप रविवार को सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के चालक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों लोगों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, जीटी रोड 71 माइल के समीप एक टायर दुकान पर पंचर बनाने के लिए ट्रक खड़ा था। झारखंड की तरफ से मछली लदी पिकअप गाड़ी ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चालक विप्लव की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक के शव को ट्रक से निकाला और बाराचट्टी पुलिस को सूचना दी। चालक विप्लव शाह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला था।थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को भी सड़क से...