बाराचट्टी में सड़क हादसे में किराना दुकानदार की मौत
गया, मई 18 -- बाराचट्टी प्रखंड के शोभ-धनगांई सड़क पर बीवीपेसरा के समीप सोमवार को पिकअप की चपेट में आने से दुकानदार राजकुमार साव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार (50) बीवी पेसरा गांव का रहने वाले थे। वह अपने गांव में किराना की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर किराने की दुकान बंद कर साइकिल से आ रहे थे। इस दौरान शिवगंज बाजार की ओर से आ रही एक पिकपअ गाड़ी ने टक्कर मार दी। राजकुमार को सड़क पर गिरते देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने राजकुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से पैदल बाजार करने जा रहे युवक की हुई मौत लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। धनगाई थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.