गया, दिसम्बर 19 -- बाराचट्टी चेक पोस्ट पर अवैध रूप से कोयला लदे ट्रकों को बगैर जांच-पड़ताल के ही पास कराने का खेल अब भी जारी है। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। चेक पोस्ट पर बिना किसी समुचित जांच-पड़ताल के ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से चेकपोस्ट पार कर रहे हैं। इससे न सिर्फ राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार चेकपोस्ट के समीप 24 घंटे एंट्री माफियाओं का एक संगठित गिरोह सक्रिय रहता है। ये लोग चेकपोस्ट के पास ही अड्डा जमाए रहते हैं और वाहन चालकों से पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। पूरे खेल में चेकपोस्ट की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि चेकपोस्ट पर तैनात क...