बाराकोली वन क्षेत्र में भूमि से हटाया अतिक्रमण
हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- फोटो....... हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज में वन विभाग ने सोमवार को वन भूमि पर निर्मित दो संरचनाओं को हटाकर 0.25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से की गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज सावित्री गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे आदि रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। विभाग के अनुसार कुल 214.02 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.