चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। बाराकोट तहसील को राजस्व वाद मुक्त घोषित किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों को राजस्व वाद मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायालयों पर लंबित मामलों का भार कम हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...