चम्पावत, अक्टूबर 4 -- लोहाघाट। अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट में स्काउट्स-गाइड्स तृतीय सोपान जांच परीक्षा का प्रार्थना सभा के साथ समापन हुआ। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग के नियम और प्रतिज्ञा, इतिहास, तंबू निर्माण, पुल निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा समेत विभिन्न आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर संचालक जिला प्रशिक्षण आयुक्त जनार्दन प्रसाद गड़कोटी और जिला संगठन आयुक्त हेमा जोशी ने प्रतिभागियों की लगन, अनुशासन और सीखने की तत्परता की सराहना की। शिविर संयोजक और विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया। सर्वश्रेष्ठ स्काउट-गाइड के रूप में अर्जुन सिंह और अंशिका अधिकारी को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आग में फंसे लोगों को बचाने, स्ट्रेचर बनाना सीखा शिवि...