चम्पावत, अप्रैल 11 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। बाराकोट की बैडा बैडवाल ग्राम पंचायत के चमनपुर तोक में दो मोर दिखाई देने से लोगों में कौतुहल मच गया। मोर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार को चमनपुर तोक के खेतों में एक साथ दो मोर दिखाई दिए। ग्रामीणों ने मोर देखकर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में मोर का दिखना आश्चर्यजनक है। ग्रामीण नवीन जोशी ने बताया कि स्थानीय लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। लोग मोर की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मोर की सुरक्षा और उसके व्यवहार पर नजर रखने की अपील की जा रही है, ताकि कोई नुकसान न हो। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया पहाड़ में आमतौर पर मोर नहीं पाए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.