चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। बाराकोट के रावल गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस मनाया। ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने शभारंभ किया। इस दौरान पेयजल नल पर रक्षा सूत्र बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं सम्मान का संकल्प लिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...