चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट। बाराकोट के डोबाभागू में जंगली जानवरों ने खेती उजाड़ दी है। किसान जगदीश तिवारी, प्रकाश राम, हरीश चंद्र, हेमा तिवारी, संजय कुमार ने बताया कि डोबाभागू, अतखंडी, तड़ीगांव, नौमाना, सेरी और कनियाना में गुलदार का तो खतरा बना ही हुआ है। अब बंदर, लंगूर और सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि जंगली जानवरों ने आलू, गेहूं, जौ, मसूर, लाई की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बताया कि पूर्व में भी शासन-प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की , लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वन विभाग से फेंसिंग समेत अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.