चम्पावत, फरवरी 18 -- बाराकोट के सुंगरखाल में बेहोशी की हालत में मिले गुलदार की उपचार के बाद मौत हो गई। वन विभाग ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया। बाराकोट के सुंगरखाल में बेहोश मिले गुलदार की मौत हो गई। काली कुमाऊं वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को बाराकोट के सुंगरखाल गांव के पास एक गुलदार का बेहोश अवस्था में गुलदार का रेस्क्यू किया था। जिसे वन विभाग की छीड़ा चौकी में उपचार के लिए लाया गया। पशु पालन विभाग के डॉ. टीपी यादव और डॉ. सुशोभित सिंह ने गुलदार का उपचार किया। लेकिन गुलदार को बचाया नहीं जा सका। रेंजर ने बताया कि नर गुलदार की उम्र करीब पांच-छह साल है। रेंजर ने बताया कि मृतक गुलदार का पोस्टमार्टम करके उसके शव को वन विभाग और पशु पालन विभाग की टीम के समक्ष नष्ट किया गया। बताया की मौत की वजह का पता पोस्...