चम्पावत, मार्च 11 -- लोहाघाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में निशुल्क एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 14 वर्ष तक की किशोरियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सकेगी। बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंजीत सिंह की देखरेख में मुख्य अतिथि जिप. सदस्य योगेश जोशी और जिप. सदस्य मनीषा कालाकोटी ने किया। एएनएम और आशा वर्कर्स ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिप. सदस्य जोशी ने कहा कि यह अभियान सरकार की ओर से किशोरियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को देखते हुए चलाया गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अभियान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.