बाराकोट में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया
चम्पावत, मई 30 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट में ओलावृष्टि से हुई फलों और फसलों के आंकलन के लिए राजस्व, उद्याल और कृषि विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट तैयारी की। बाराकोट के उद्यान प्रभारी सुनील नाथ गोस्वामी ने बताया कि बाराकोट ब्लाक अंतर्गत कोठेरा, संतोला, तड़ा सहित अन्य क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आम, लीची, पपीता, प्लम, खुमानी, आडू, शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन समेत अन्य फसलों को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। प्रभावित किसानों में हरीश तिवारी, दया किशन, राजू अधिकारी, केदार सिंह, बसंत सिंह, नवीन सिंह, मनोज थापा, संजय सिंह और भगवान सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी मेहनत की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.