चम्पावत, जनवरी 9 -- लोहाघाट। बाराकोट में झिरकुनी ग्राम पंचायत के सूरी तोक में शहीद के नाम बनी सड़क बदहाल है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क से मलबा हटाने और डामरीकरण की मांग की है। लोनिवि ने साल 2017 में झिरकुनी ग्राम पंचायत के सूरी तोक में शहीद नवीन चंद्र के नाम पर एक किमी सड़क में डामर किया था। तब से विभाग ने इस सड़क की सुध नहीं ली है। सड़क में जगह-जगह मलबा आने से संकरी हो गई है। साथ ही कई स्थान पर डामर भी उखड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...