बाराकोट के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
चम्पावत, जून 26 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव आदि क्षेत्रों में टैक्सी किराए में बढ़ोतरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मनमाना किराया बढ़ाने पर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से टैक्सी वाहनों का किराया निर्धारित करने की मांग की। शुक्रवार को प्रधान गोपाल माहरा और सुमित माहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि टैक्सी चालकों ने लोहाघाट से गल्लागांव, कनियाना, इजड़ा रावलगांव, बसोड़ी, दयोली माफी, सिमलटुकरा और पड़ासोंसेरा का किराया मनमर्जी से बढ़ा दिया है। बताया कि 13 से 19 किमी की दूरी का 70 से 120 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। कहा कि मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने से गरीब ग्रामीण जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टैक्सी वाहनों का किराया निर्धारित करने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.