चम्पावत, मई 21 -- सतीश जोशी, चम्पावत। बाराकोट और पाटी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-बी और पाटी स्वास्थ्य केंद्र टाइप-ए में खुलेंगे। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि बाराकोट और पाटी में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि केंद्रों में बाजार से कम दरों में गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। बताया कि अभ्यर्थियों के पास डी फार्मा अथवा बी फार्मा की योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त करने और योग्य फार्मासिस्ट नियुक्त करने वाली संस्था भी आवेदन कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- MPESB Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभ...