महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी को निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराते हुए डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का नियमानुसार संभाजन किया जाएगा। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थलों के पुनर्गठन में राजनीतिक दलों से मांगे सुझावमतदेय स्थलों के सुझाव उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के संबंध में यदि किसी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पास कोई सुझाव अथवा प्रस...