सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर दो बाइक पर लादकर लायी जा रही 12 सौ बोतल शराब को जब्त करते हुये स्थानीय पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मलाही गांव स्थित चौक पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस वाहन को देखते ही एक तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्कर सुधीर कुमार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महुआइन गांव निवासी बिहारी मुखिया का पुत्र है। पीएसआई अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बरामद शराब व एक अनिबंधित बाइक सहित एक बाइक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.