वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने सिक लाइन (वाराणसी जंक्शन) के पास विरोध प्रदर्शन किया। जनरल और मैकेनिकल शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों, रेलकर्मियों ने शाखा अध्यक्ष रामेश्वर सिंह की अगुवाई विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर हुंकार भरी। शाखा मंत्री विन्ध्यवासिनी यादव ने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। चेताया कि यदि मांगें नहीं पूरी हुईं तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में अरुण कुमार द्विवेदी, रंजीत कुमार, चंद्रजीत यादव, संजय पाल,अमित कुमार, बीएन गहलोत, अखिलेश दास, राम औतार सिंह, राकेश विश्वकर्मा, सनी देवल, सत्येन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.