बारह साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित: मोदी
नई दिल्ली, जून 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर कहा कि हमारी सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा, 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हमने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्हीं अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक, देश ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में विकास,विश्वास और जन कल्याण के 12 साल: नितिन नवीन समर्पण और सेवा-भाव राष्ट्र निर्माण के लिए हमारी अमूल्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.