पूर्णिया, जून 1 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शास्त्री टोला की स्थापना हुए 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक विद्यालय को अपनी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जमीन के अभाव में विद्यालय का संचालन अस्थायी व्यवस्था के सहारे किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास कुमार ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद से कई बार विभाग को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- बारह वर्ष बाद भी प्राथमिक विद्यालय शास्त्री टोला को नहीं मिली जमीन उन्होंने कहा कि विद्यालय के पास अपना भवन नहीं होने के कारण लंबे समय तक आंगनबाड़ी केंद्र में कक्षाएं संचालित करनी पड़ीं। व...