गाज़ियाबाद, जून 10 -- दादरी। नगर के रेलवे स्टेशन पर बारह वर्ष पूर्व रेलवे फाटक पर ट्रक फंसने के मामले में रेलवे पुलिस ने चालक के यहां नोटिस चस्पा किया है। वर्ष 2014 में गांव धोज जनपद फरीदाबाद के रहने वाले चालक अली मोहम्मद का ट्रक का एक्सल रेलवे फाटक के बीचों-बीच टूट गया था। इस कारण दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था। अब इस मामले में रेलवे पुलिस ने चालक के यहां तीस दिन के अंदर कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस चस्पा किया है। उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- बारह वर्ष पूर्व ट्रक फंसने के मामले में होगी कुर्की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...