नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- देश में 300 करोड़ रुपये की लागत वाली राजमार्ग परियोजना 12 महीने और 301 से 500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना 18 महीने में पूरी होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने सोमवार को ये जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि मैदानी और ऊबड़-खाबड़ वाले इलाकों में बनने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की निर्माण अवधि अब उनकी कुल सिविल लागत के आधार पर तय होगी। मंत्रालय ने बताया कि पुराने नियमों में बदलाव की जरूरत महसूस हुई थी। इसलिए वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर नए दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं। नए नियमों के तहत 501 से 1,500 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं के लिए 24 महीने की अवधि तय की गई है। हालांकि, यदि परियोजना जटिल है जैसे कई रेलवे ओवरब्रिज, लंबी एलिवेटेड सड़क या सुरंग शामिल हो तो समय-सीमा बढ़ाई जा सकती है। मंत्रा...