नैनीताल, सितम्बर 30 -- भवाली। नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वर्षभर लोगों के साथ मिलकर काम करती है। उन्होंने कहा कि 'सेवा ही संगठन' के सिद्धांत पर पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में जुटे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि संगठन में समय समय पर परिवर्तन होते रहते हैं। प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन मंत्री के नेतृत्व में संगठन और मजबूती से काम करेगा। सरकार की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। धामी सरकार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता को विकास कार्यों से जोड़ने का काम कर रही है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार ...